You are currently viewing फतेहाबाद में शैक्षिक स्वयंसेवकों की भर्ती, आखिरी तारीख 15 जून

फतेहाबाद में शैक्षिक स्वयंसेवकों की भर्ती, आखिरी तारीख 15 जून

फतेहाबाद | समग्र शिक्षा जिला फतेहाबाद के तहत सभी 6 खंडों में संचालित विशेष प्रशिक्षण केंद्रों पर आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रन कार्यक्रम के लिए शैक्षिक स्वयंसेवकों के चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. यह भर्ती 7 से 14 वर्ष तक के बच्चों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अल्प अवधि के आधार पर की जाएगी. जारी सूचना के अनुसार, कुल 43 (अनुमानित) पदों पर चयन किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति जुलाई 2026 से मार्च 2027 तक की अवधि के लिए होगी. चयनित उम्मीदवारों को 10,000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा.

College Girls

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास 10+2 के साथ D.Ed., B.Ed. या Special B.Ed. की योग्यता होना जरूरी है. इसके अलावा, न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक तथा HTET या CTET उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. नियमानुसार महिला अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी.

फतेहाबाद में करें जमा

इच्छुक उम्मीदवार सादे कागज पर अपना आवेदन तैयार कर स्थायी व डाक पता, मोबाइल नंबर, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की स्वयं सत्यापित प्रतियां संलग्न कर जिला परियोजना संयोजक, समग्र शिक्षा, द्वितीय तल, मिनी सचिवालय पार्ट- 2 फतेहाबाद में जमा कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है. आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू हो चुकी है.

यहां करें संपर्क

समग्र शिक्षा फतेहाबाद के अनुसार, चयन प्रक्रिया और नियमावली से संबंधित अंतिम अधिकार जिला परियोजना संयोजक के पास सुरक्षित रहेगा. साथ ही, आवश्यकता के अनुसार पदों की संख्या घटाई या बढ़ाई भी जा सकती है. अधिक जानकारी के लिए कार्य दिवसों में कार्यालय से या एपीसी निहाल सिंह के मोबाइल नंबर 8607554785 पर संपर्क किया जा सकता है.

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply