You are currently viewing हरियाणा में गरज- चमक और धूलभरी हवाओं का अलर्ट, 17 जून तक बदलता रहेगा मौसम

हरियाणा में गरज- चमक और धूलभरी हवाओं का अलर्ट, 17 जून तक बदलता रहेगा मौसम

चंडीगढ़ | चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने 13 जून 2026 का ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. विभाग के अनुसार, हरियाणा में 17 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है. पूर्वानुमान के मुताबिक, इस दौरान हवाओं की दिशा और गति में बदलाव देखने को मिल सकता है.

weather mausam dhup

दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि वातावरण में नमी बनी रहेगी. इसके चलते कई इलाकों में बीच- बीच में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.

हरियाणा मौसम अपडेट

मौसम विभाग का कहना है कि कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ धूलभरी हवाएं चल सकती हैं और कहीं- कहीं हल्की बूंदाबांदी भी होने की संभावना है. हालांकि, इस अवधि के दौरान प्रदेश में व्यापक या ज्यादा बारिश होने के आसार नहीं हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम में लगातार बदलाव के कारण लोगों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार सतर्क रहने की जरूरत है.

बारिश की संभावना कम

किसानों को भी मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने और उसी के अनुसार कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है. कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 17 जून तक हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलता रहेगा, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं दिख रही है.

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply