You are currently viewing 16 से 18 जून तक हरियाणा में विशेष शिक्षा अभियान, छात्रों को मिलेगी जानकारी

16 से 18 जून तक हरियाणा में विशेष शिक्षा अभियान, छात्रों को मिलेगी जानकारी

पंचकूला | हरियाणा के सरकारी और निजी स्कूलों में अब केंद्र सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार- प्रसार किया जाएगा. इसके लिए 16 से 18 जून 2026 तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है. शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार मोदी सरकार के 12 वर्ष विषय पर विशेष फोकस किया जाएगा. इस दौरान विद्यार्थियों को बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, नई शिक्षा नीति 2020, पीएम श्री स्कूल योजना, स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, यूपीआई, डिजिलॉकर और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी.

School Student

अभियान के दौरान लाभार्थियों के अनुभव भी शेयर किए जाएंगे जिससे छात्रों और आम लोगों को इन योजनाओं के वास्तविक प्रभाव के बारे में समझ मिल सके. शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं.

भेजनी होगी रिपोर्ट

आदेशों में कहा गया है कि कार्यक्रमों में सांसद, मंत्री, विधायक, जिला परिषद सदस्य और पंचायत प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए. अभियान के समापन के बाद सभी जिलों से विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएगी. इस रिपोर्ट में प्रतिभागियों की संख्या, प्रतियोगिताओं के विजेताओं, श्रेष्ठ वीडियो क्लिप और कार्यक्रम से जुड़ी प्रमुख गतिविधियों का विवरण शामिल होगा.

अलग- अलग स्कूलों की रिपोर्ट स्वीकार नहीं की जाएगी, केवल जिला स्तर पर संकलित और संयुक्त रिपोर्ट ही मान्य होगी. इससे पूरे अभियान का एकीकृत मूल्यांकन किया जा सकेगा.

इन विषयों पर होगी प्रतियोगिताएं

क्रम थीम मुख्य बिंदु
1 नारी शक्ति से राष्ट्र शक्ति बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लखपति दीदी, महिला उद्यमिता
2 शिक्षा का अमृतकाल नई शिक्षा नीति-2020, पीएम श्री स्कूल, स्मार्ट क्लासरूम, एफएलएन मिशन, एआई एवं डिजिटल लर्निंग, 2047 का मेरा विद्यालय
3 युवा शक्ति – विकसित भारत की शक्ति स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल स्किल्स, रोजगार पहल, नवाचार
4 डिजिटल भारत यूपीआई क्रांति, डिजिलॉकर, डीबीटी, ई-गवर्नेंस, डिजिटल समावेशन, 12 साल में डिजिटल भारत की यात्रा
5 विकसित हरियाणा परिवार पहचान पत्र, मेरी फसल-मेरा ब्योरा, ई-गवर्नेंस सुधार, खेल उत्कृष्टता

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply