You are currently viewing दिल्ली में 42 जगहों पर जनकल्याण शिविर, 21 योजनाओं का एक साथ लाभ

दिल्ली में 42 जगहों पर जनकल्याण शिविर, 21 योजनाओं का एक साथ लाभ

नई दिल्ली | यदि आप किसी सरकारी योजना के पात्र होकर भी उसके लाभ से वंचित हैं तो अब मौका आपके पास है. दिल्ली में 42 स्थानों पर जनकल्याण शिविर लगाए जा रहे हैं. इन शिविरों में पिंक कार्ड, राशन कार्ड, ई- श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जाति प्रमाण पत्र, छात्रवृत्ति और एमएसएमई लोन समेत कुल 21 योजनाओं का लाभ एक ही जगह पर दिया जा रहा है. ये शिविर केंद्र सरकार के ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत आयोजित किए जा रहे हैं, जो नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहा है.

Shivir Camp

दिल्ली में ये शिविर 18 से 20 जून तक चलेंगे. इन शिविरों में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और मौके पर ही कई सेवाओं का लाभ ले रहे हैं. महिलाएं पिंक कार्ड बनवा रही हैं और कई लोग राशन कार्ड व अन्य दस्तावेज बनवा रहे हैं. प्रशासन ने अपील की है कि लोग अपने साथ आधार कार्ड, मोबाइल और जरूरी पहचान पत्र जरूर लेकर आएं.

किया जा रहा त्वरित समाधान

इन शिविरों में कई तरह की समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया जा रहा है. पानी के गलत बिल, जुर्माना माफी, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार अपडेट और विभिन्न प्रमाण पत्रों से जुड़ी शिकायतों का निपटारा मौके पर ही किया जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार, अधिकांश मामलों का समाधान तुरंत किया जा रहा है. इन कैंपों में पिंक कार्ड, राशन कार्ड, ई- श्रम कार्ड, जनधन खाता, पानी बिल जुर्माना माफी और अवैध कनेक्शन नियमितीकरण, विधवा, दिव्यांग और वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जाति प्रमाण पत्र, छात्रवृत्ति और एमएसएमई लोन जैसी सुविधाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

इन जगहों में आयोजित

दिल्ली सरकार और संबंधित विभागों की ओर से बताया गया है कि इन शिविरों में केंद्र और दिल्ली सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है. बड़ी संख्या में लाभार्थी इसका फायदा उठा रहे हैं. ये शिविर 20 जून तक जारी रहेंगे. शहर के विभिन्न जिलों में इन शिविरों का आयोजन किया गया है. उत्तर पूर्वी जिला में जीबीएसएसएस एक्स ब्लॉक ब्रह्मपुरी, जीबीएस स्कूल डीडीए फ्लैट्स ईस्ट लोनी रोड, जीजीएसएसएस वीर सावरकर कॉम्प्लेक्स करावल नगर और गोकलपुर में कैंप लगाए गए हैं. पश्चिमी जिला में चांद नगर, जनकपुरी और हस्तसाल में शिविर चल रहे हैं.

दक्षिण पूर्वी जिले में तुगलकाबाद इंस्टीट्यूशनल एरिया, लाजपत नगर और सनलाइन कॉलोनी- 2 में कैंप आयोजित हैं. पुरानी दिल्ली जिला में राउज एवेन्यू और गुलाबी बाग में शिविर चल रहे हैं. उत्तरी जिले में जहांगीरपुरी, तिमारपुर, बुराड़ी और लिबासपुर में कैंप लगाए गए हैं. इसके अलावा, पूर्वी, उत्तर पश्चिमी, मध्य, नई दिल्ली, दक्षिण पश्चिमी, दक्षिणी, मध्य- उत्तरी और बाहरी- उत्तरी जिलों में भी अलग- अलग स्थानों पर शिविर लगाए गए हैं.

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply