You are currently viewing हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश, तापमान में गिरावट की उम्मीद

हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश, तापमान में गिरावट की उम्मीद

चंडीगढ़ | पिछले कई दिनों से तेज धूप और लू से झुलस रहे हरियाणा के लोगों के लिए अब राहत की खबर है. मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, एक नया मौसमी सिस्टम सक्रिय होने से आज शाम राज्य के कई हिस्सों में धूलभरी आंधी के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. सिरसा, हिसार, हांसी, भिवानी और महेंद्रगढ़ जिलों के लिए विशेष रूप से हाई अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में गरज- चमक के साथ तेज हवाएं चलने और आसमान में घने बादल छाने की संभावना जताई गई है.

weather barish 1weather barish 1

इससे सटे राजस्थान और पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में भी मौसम का प्रभाव देखने को मिलेगा. राजस्थान के शेखावाटी और मेवात क्षेत्र से लगे हनुमानगढ़, झुंझुनू, कोटपुतली, खैरथल, तिजारा और डीग में देर शाम तक आंधी और गरज- चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है.

तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

पंजाब के मालवा क्षेत्र के मुक्तसर, बठिंडा और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.
मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस दौरान हवाओं की रफ्तार काफी तेज हो सकती है और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि तथा आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है. प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. आम नागरिकों से अपील की गई है कि जब तक जरूरी न हो, घरों से बाहर न निकलें और बच्चों को खुले स्थानों पर खेलने से रोकें. बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मर और ऊंचे पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है.

किसानों को भी मौसम को देखते हुए सतर्क रहने को कहा गया है. फसल कटाई के बाद रखे अनाज को सुरक्षित स्थान पर रखने और तिरपाल से ढकने की सलाह दी गई है ताकि बारिश से नुकसान न हो.

क्या फटता है बादल?

बादल फटना एक अत्यधिक तीव्र मौसमीय घटना होती है जिसमें बहुत कम समय आमतौर पर 1 घंटे के भीतर किसी छोटे क्षेत्र में अत्यधिक भारी वर्षा हो जाती है. इसमें अचानक बादलों में जमा नमी एक साथ तेजी से बरस जाती है जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है. यह घटना पहाड़ी इलाकों में अधिक देखने को मिलती है. इसके कारण भूस्खलन, सड़क टूटना और जनजीवन प्रभावित होना आम बात है. यह स्थिति बेहद खतरनाक मानी जाती है.

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply