You are currently viewing आंधी- बारिश से ठंडा हुआ हरियाणा, कई जिलों में तेज बारिश दर्ज

आंधी- बारिश से ठंडा हुआ हरियाणा, कई जिलों में तेज बारिश दर्ज

चंडीगढ़ | हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव से लोगों को बड़ी राहत मिली है. मौसम में आए बदलाव के चलते पिछले 24 घंटों में कई जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई जिससे दिन और रात दोनों के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है जबकि औसत न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. तापमान में आई इस गिरावट से लोगों को दिन की तपिश के साथ- साथ रात की उमस से भी राहत मिला है.

Barish Mausam Rain Weather

देर रात रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, हिसार, भिवानी और फतेहाबाद में अच्छी बारिश हुई. इससे पहले आए तेज तूफान से फतेहाबाद और हिसार में नुकसान की खबरें सामने आई थीं. वहीं कुरुक्षेत्र में करंट लगने से एक दुकानदार की मौत हो गई.

हरियाणा में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत, सोनीपत, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और नूंह समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 14 जून को भी कई इलाकों में बूंदाबांदी और मौसम खराब रहने के आसार हैं. खासकर सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में धूलभरी आंधी और गरज- चमक की स्थिति बन सकती है. हालांकि, 15 और 16 जून को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है.

तापमान में भारी गिरावट

आंधी और बारिश के असर से दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. राज्य का औसत अधिकतम तापमान पिछले दिन की तुलना में 4.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा. अधिकांश शहरों में तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. करनाल में सबसे कम 30.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ जबकि भिवानी में सबसे अधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रात के तापमान में भी अच्छी- खासी गिरावट देखने को मिली है. राज्य का औसत न्यूनतम तापमान पिछले दिन के मुकाबले 4.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा. महेंद्रगढ़ के नारनौल में सबसे कम 19.5 डिग्री सेल्सियस और चंडीगढ़ में 19.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. अधिकांश जिलों में रात का पारा 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है.

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply