You are currently viewing हिसार को पहली मॉडल सड़क का तोहफा, इन गांवों की हो जाएगी बल्ले- बल्ले

हिसार को पहली मॉडल सड़क का तोहफा, इन गांवों की हो जाएगी बल्ले- बल्ले

हिसार | हरियाणा सरकार की एकहर जिले में एक मॉडल रोड योजना के तहत हिसार की मिर्जापुर- नियाणा रोड का कायाकल्प किया जाएगा. मुख्यमंत्री घोषणा के तहत चयनित इस सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने के लिए मुख्यालय ने बीएंडआर विभाग को सहमति दे दी है. अब विभाग इसकी विस्तृत योजना और एस्टीमेट तैयार करने में जुट गया है. करीब 15 किलोमीटर लंबी इस सड़क की मौजूदा चौड़ाई 7 मीटर है जिसे बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा.

Sadak Highway Road

सड़क को चौड़ा करने के साथ ही इसे आधुनिक सुविधाओं से भी लैस किया जाएगा. यह रोड नेशनल हाईवे- 9 के मिर्जापुर चौक से शुरू होकर नियाणा गांव तक जाएगी.

हिसारवासियों को फायदा

आसपास के 10 से ज्यादा गांवों के लिए यह अहम लिंक रोड है जिससे हजारों लोगों को फायदा मिलेगा. भविष्य में इस सड़क को हांसी जिले तक और आगे चौड़ा किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है जिससे हिसार से हांसी- बरवाला रोड की कनेक्टिविटी और बेहतर हो सकेगी.

मॉडल रोड के तहत सड़क पर आधुनिक रोड फर्नीचर लगाए जाएंगे. सुरक्षा के लिहाज से रिफ्लेक्टर, साइन बोर्ड और रोड मार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी. इसके अलावा, सड़क किनारे विशेष बर्म भी बनाए जाएंगे, जिन पर दोपहिया वाहन आसानी से चल सकेंगे. इससे मुख्य सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और सड़क हादसों में भी कमी आने की उम्मीद है.

जल्द कार्य होगा शुरू

इस परियोजना का लाभ मिर्जापुर, नियाणा, खरड़, अलीपुर, धान्सू, राजली, घिराय, सुलखनी, खानपुर, सिंधड़, सिंघवा, चानौत समेत आसपास के कई गांवों के लोगों को मिलेगा. पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने विभागीय अधिकारियों को एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं. पीडब्ल्यूडी के एसई अजीत सिंह के अनुसार, अगले सप्ताह तक परियोजना का एस्टीमेट मुख्यालय भेज दिया जाएगा जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी.

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply