You are currently viewing सोनीपत में रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, कई ट्रेनें रद्द

सोनीपत में रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, कई ट्रेनें रद्द

सोनीपत | दिल्ली- अंबाला रेलवे लाइन पर शाहाबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशन पर नए इंटरलॉकिंग पैनल और अन्य तकनीकी कार्य के चलते लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन एक सप्ताह तक प्रभावित रहा. इस कारण सोनीपत स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. शनिवार को स्थिति यह रही कि सोनीपत से गुजरने वाली 6 एक्सप्रेस ट्रेनें स्टेशन पर नहीं पहुंचीं. इनमें से दो जोड़ी ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गईं जबकि चार ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया. इसके चलते यात्रियों को अपनी आगे की यात्रा के लिए पैसेंजर ट्रेनों और अन्य निजी साधनों का सहारा लेना पड़ा. कई यात्रियों को मजबूरी में अपने टिकट भी रद्द कराने पड़े.

Train Rail Cancel

रेलवे की ओर से 30 मई से 6 जून तक इस रूट पर ब्लॉक लिया गया था जिसके तहत इंटरलॉकिंग पैनल और अन्य तकनीकी कार्य किए गए. अब रविवार से ट्रेनों के अपने निर्धारित समय पर संचालन की संभावना जताई जा रही है जिससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है.

इनके रूटों में बदलाव

शनिवार को अंतिम दिन दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (14079/ 80) और बठिंडा एक्सप्रेस (14507/ 08) रद्द रहीं. वहीं, आम्रपाली एक्सप्रेस (15708), पठानकोट-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस (22430), ऊंचाहार एक्सप्रेस (14218) और पश्चिम एक्सप्रेस (12926) को बदले हुए रूट से चलाया गया.

लोगों को हुई असुविधा

इन ट्रेनों को वाया खुर्जा जंक्शन, मेरठ सिटी, सहारनपुर और अंबाला होकर संचालित किया गया. रूट परिवर्तन के कारण सोनीपत और गन्नौर से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी असुविधा हुई और उन्हें अन्य ट्रेनों या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा. दिन के समय सोनीपत रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में भारी कमी देखी गई और परिसर में अधिकतर कुर्सियां और बेंच खाली नजर आईं जिससे स्टेशन पर वीरानी जैसा माहौल बना रहा.

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply