You are currently viewing हरियाणा में 15 जून से वोटर लिस्ट का बड़ा अपडेट अभियान, घर- घर होगा सर्वे

हरियाणा में 15 जून से वोटर लिस्ट का बड़ा अपडेट अभियान, घर- घर होगा सर्वे

चंडीगढ़ | हरियाणा में वोटर लिस्ट को शुद्ध और अपडेट करने के लिए 15 जून से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू होने जा रहा है. कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो. राज्य में इससे पहले 2002 में विशेष गहन पुनरीक्षण किया गया था. इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर- घर जाकर सर्वे करेंगे. वे प्रत्येक परिवार से गणना फॉर्म भरवाएंगे, मतदाताओं की जानकारी और दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे तथा दावा- आपत्तियों से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध कराएंगे.

Census Janganna

विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें और समय पर फॉर्म जमा करें. जिन लोगों का नाम पहले से मतदाता सूची में दर्ज है उन्हें भी गणना फॉर्म (ई- फॉर्म) भरना अनिवार्य होगा. यदि कोई व्यक्ति यह फॉर्म जमा नहीं करता है तो उसका नाम मतदाता सूची से हटाया जा सकता है. सभी मतदाताओं को इस प्रक्रिया में भाग लेना जरूरी होगा.

टोल- फ्री नंबर जारी

यदि घर- घर सर्वे के दौरान कोई मतदाता उपलब्ध नहीं मिलता है तो वह 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 के बीच संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर अपना फॉर्म जमा कर सकता है. विभाग ने मतदाताओं को मोबाइल नंबर और ई- मेल आईडी उपलब्ध कराने की भी सलाह दी है ताकि जरूरत पड़ने पर BLO उनसे संपर्क कर सके. सहायता के लिए मतदाता टोल- फ्री हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, ECINet ऐप और मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से भी जरूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

जरूरी दस्तावेज

सत्यापन के लिए जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, आधार कार्ड, स्थायी पता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, स्कूल या विश्वविद्यालय के प्रमाण पत्र, सरकारी पहचान पत्र, पेंशन आदेश, परिवार रजिस्टर, भूमि या भवन से जुड़े दस्तावेज सहित अन्य मान्य प्रमाण पत्र उपयोग किए जा सकते हैं. यदि किसी मतदाता का नाम 2002 की मतदाता सूची में नहीं मिलता है तो घबराने की जरूरत नहीं है. गणना फॉर्म और दस्तावेजों की जांच के बाद पात्र पाए जाने पर उसका नाम सूची में शामिल किया जाएगा. विभाग ने चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति एक से अधिक स्थानों पर मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं हो सकता. ऐसा पाए जाने पर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

महत्वपूर्ण तिथियां

चरण तारीख/अवधि कार्य
1 15 जून से 14 जुलाई घर-घर सर्वेक्षण और गणना फॉर्म भरना
2 14 जुलाई मतदान केंद्रों का युक्तीकरण
3 21 जुलाई प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन
4 21 जुलाई से 20 अगस्त दावे और आपत्तियां
5 21 जुलाई से 18 सितंबर दावे-आपत्तियों का निपटारा
6 22 सितंबर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply