You are currently viewing हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, HSSC परीक्षाओं के लिए रोडवेज बसें फ्री

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, HSSC परीक्षाओं के लिए रोडवेज बसें फ्री

चंडीगढ़ | राज्य सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है. अब आयोग द्वारा आयोजित सभी लिखित परीक्षाओं, स्किल टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) में शामिल होने वाले उम्मीदवार हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे. यह सुविधा केवल परीक्षा के दिन ही मान्य होगी.

Haryana RoadwaysHaryana Roadways

मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से 13 जून को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं. वहीं, शनिवार को HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर इस फैसले की जानकारी शेयर की है.

भर्ती प्रक्रिया जारी

इस समय पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है जिसकी लिखित परीक्षा अभी आयोजित होनी बाकी है. सरकार के इस फैसले से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को सीधा लाभ मिलेगा. जारी आदेशों के अनुसार, भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को मुफ्त बस यात्रा सुविधा देने के निर्णय को मंजूरी मिल चुकी है. आदेश की कॉपी परिवहन विभाग को भी भेज दी गई है ताकि परीक्षा के दौरान पर्याप्त बसों और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी समय रहते की जा सके.

पहले ही दी जाएगी जानकारी

परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी पहले से परिवहन विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी जिससे परीक्षार्थियों के लिए बसों की व्यवस्था हो सके. इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी. इसी बीच HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने PST प्रक्रिया को लेकर भी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट के दौरान दौड़ का समय इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से रिकॉर्ड किया जाएगा और जैसे ही अभ्यर्थी दौड़ पूरी करेगा उसका समय तुरंत स्क्रीन पर दिख जाएगा. इससे उम्मीदवार अपने प्रदर्शन की तुरंत पुष्टि कर सकेंगे. साथ ही, किसी तरह के विवाद या शंका की संभावना भी कम होगी.

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply