You are currently viewing हिसार को जाम से मिलेगी राहत, 30 करोड़ रुपये से 6 लेन होगी प्रमुख सड़क

हिसार को जाम से मिलेगी राहत, 30 करोड़ रुपये से 6 लेन होगी प्रमुख सड़क

हिसार | शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल लक्ष्मी बाई चौक से टाउन पार्क तक का सफर जल्द ही अधिक सुगम और तेज होने वाला है. बढ़ते ट्रैफिक दबाव और लगातार लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए इस सड़क को 4 लेन से 6 लेन में अपग्रेड किया जाएगा. हरियाणा सरकार ने इस परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है. करीब 30.08 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की स्वीकृति के बाद हरी झंडी मिली है.

Traffic Car Road Sadak Bridge

सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा होने के बाद शहरवासियों को यातायात में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि लक्ष्मी बाई चौक से टाउन पार्क तक का मार्ग शहर के प्रमुख व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों को जोड़ता है.

जाम से मिलेगा छूटकारा

इस मार्ग पर पूरे दिन वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, जिसके कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है. सड़क के 6 लेन होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और वाहन चालकों का समय भी बचेगा. उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ी होने से न केवल ट्रैफिक सुचारू होगा, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका में भी कमी आएगी. परियोजना के तहत सड़क के दोनों ओर आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को भी मजबूत किया जाएगा.

व्यवस्था को आधुनिक बनाने का प्रयास

रणबीर गंगवा ने कहा कि हिसार को जाम मुक्त बनाने और शहर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. इसी उद्देश्य से गठित कमेटी की सिफारिशों के आधार पर इस परियोजना को मंजूरी दी गई है. उन्होंने कहा कि सड़क विस्तार परियोजना से व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. बेहतर कनेक्टिविटी के कारण निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी. इससे शहर के समग्र विकास में मदद मिलेगी और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकेंगी.

गंगवा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हिसार समेत सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है. नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए भविष्य में भी ऐसी विकास परियोजनाएं शुरू की जाती रहेंगी.

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply