You are currently viewing फरीदाबाद में डाक विभाग की नई सुविधा, अब मोबाइल पर बैंकिंग सेवाएं

फरीदाबाद में डाक विभाग की नई सुविधा, अब मोबाइल पर बैंकिंग सेवाएं

फरीदाबाद | भारतीय डाक विभाग अपनी डिजिटल सेवाओं का लगातार विस्तार कर रहा है. डीओपी योजना 2.0 के तहत, अब उपभोक्ता मोबाइल बैंकिंग एप के जरिए घर बैठे ही अपनी ई- पासबुक डाउनलोड कर सकेंगे. प्ले स्टोर पर ‘डाक सेवा’ के नाम से उपलब्ध यह मोबाइल बैंकिंग के साथ- साथ डाक विभाग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सेवाएं और जानकारियां भी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई हैं. फरीदाबाद के सिस्टम इंजीनियरिंग विंग के वरिष्ठ प्रबंधक संजय वर्मा ने बताया कि ‘डाक सेवा’ मोबाइल एप को लोग तेजी से डाउनलोड कर रहे हैं.

Post Office

उन्होंने कहा कि इस एप को विकसित करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि उपभोक्ता अपने घर बैठे ही बैंकिंग संबंधी जरूरी काम आसानी से कर सकें और उन्हें छोटी- छोटी सेवाओं के लिए डाकघर के चक्कर न लगाने पड़ें.

ई- पासबुक सेवा शुरू

उन्होंने जानकारी दी कि एप पर ई- पासबुक सेवा शुरू कर दी गई है जिससे ग्राहक अपने खाते की जानकारी डिजिटल रूप से देख और डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा, लेनदेन से जुड़ी अन्य सुविधाओं को भी जल्द ही एप में शामिल किया जाएगा, जिससे ग्राहकों को और अधिक डिजिटल सेवाओं का लाभ मिलेगा. भारतीय डाक विभाग देश का सबसे बड़ा बैंकिंग नेटवर्क माना जाता है.

डाक विभाग पर भरोसा

देशभर में इसके 1.64 लाख से अधिक डाकघर संचालित हैं जहां बचत बैंक खातों सहित कई वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग आज भी डाक विभाग पर भरोसा करते हैं और अपनी बचत इससे जुड़े खातों में रखते हैं. विभागीय अधिकारी लगातार डिजिटल योजना के तहत सेवाओं में सुधार करने पर काम कर रहे हैं.

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply