You are currently viewing गुरुग्राम में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाने की तैयारी, कांग्रेस कार्यालय में भव्य कार्यक्रम

गुरुग्राम में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाने की तैयारी, कांग्रेस कार्यालय में भव्य कार्यक्रम

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया जा रहा है. इस अवसर पर कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में दोपहर बाद एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. कार्यालय को तिरंगे झंडों व गुब्बारों से सजाया गया है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और बॉलीवुड अभिनेता व पूर्व सांसद राज बब्बर शामिल होंगे.

Rahul Gandhi

कार्यकर्ताओं में उत्साह

दोनों नेताओं के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है. उनके पहुंचने के बाद स्वागत किया जाएगा. इसके बाद, केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया जाएगा. इस दौरान कार्यकर्ता उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करेंगे.

कार्यकर्ताओं को संबोधित

राव नरेंद्र सिंह कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे. उनका मुख्य फोकस राहुल गांधी के ‘मोहब्बत की दुकान’ के संदेश और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर रहने की संभावना है. कार्यक्रम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय स्तर पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को फल, भोजन और मिठाई वितरित करने की भी योजना बनाई गई है. इस आयोजन को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसके जरिए संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है.

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply