You are currently viewing रेलवे ने बढ़ाए स्पेशल ट्रेन के फेरे, अमृतसर- कटिहार रूट के यात्रियों को बड़ी राहत

रेलवे ने बढ़ाए स्पेशल ट्रेन के फेरे, अमृतसर- कटिहार रूट के यात्रियों को बड़ी राहत

नई दिल्ली | गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की संख्या और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने अमृतसर से मुंबई (बांद्रा टर्मिनस) के बीच नई समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इसके साथ ही, पंजाब में रह रहे बिहार के यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर- कटिहार स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ाने के साथ अतिरिक्त फेरे भी जोड़े गए हैं. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अमृतसर और बांद्रा टर्मिनस के बीच शुरू की गई विशेष ट्रेन से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

Train Railways

यह ट्रेन जालंधर सिटी, फगवाड़ा, धंडारी कलां (लुधियाना), अंबाला कैंट, पानीपत, नई दिल्ली (सफदरजंग), मथुरा, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत और बोरीवली जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी.

अमृतसर- बांद्रा टर्मिनस समर स्पेशल शेड्यूल

ट्रेन संख्या 04694 अमृतसर से 12, 19 और 26 जून तथा 3 और 10 जुलाई को प्रत्येक शुक्रवार रात 8:10 बजे रवाना होगी. वहीं, ट्रेन संख्या 04693 बांद्रा टर्मिनस से 14, 21 और 28 जून तथा 5 और 12 जुलाई को प्रत्येक रविवार सुबह 8 बजे अमृतसर के लिए चलेगी. रेलवे ने अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन के संचालन को भी जुलाई के अंत तक बढ़ाने का फैसला किया है. ट्रेन संख्या 05736/ 05735 अब विस्तारित अवधि के तहत अतिरिक्त फेरों के साथ संचालित होगी, जिससे बिहार जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी.

लोगों को राहत

नई व्यवस्था के तहत, कटिहार से अमृतसर के लिए यह ट्रेन 22 जुलाई से 29 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को 3 अतिरिक्त फेरे लगाएगी. वहीं, अमृतसर से कटिहार के लिए 17 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को तीन अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे. इन विशेष ट्रेनों के संचालन से पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और बिहार जाने वाले यात्रियों को यात्रा करने में परेशानी नहीं होगी.

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply