You are currently viewing दिल्ली नगर निगम का फैसला, अस्थायी सफाई कर्मियों को मिलेगा स्थायित्व

दिल्ली नगर निगम का फैसला, अस्थायी सफाई कर्मियों को मिलेगा स्थायित्व

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में एमसीडी के अस्थायी सफाई कर्मचारियों के लिए लंबे समय से लंबित नियमितीकरण प्रक्रिया को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है. अब कर्मचारियों को पक्का होने के लिए यूनियन नेताओं या अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे क्योंकि एमसीडी ने वरिष्ठता सूची जारी कर दी है. इस सूची के आधार पर कर्मचारियों का क्रम तय होगा. जैसे ही उनकी बारी आएगी, उन्हें नियमित किया जाएगा.

Safai Karmchari Employee

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और महापौर प्रवेश वाही ने इस वरिष्ठता सूची को सार्वजनिक किया. इस दौरान लंबे समय से चली आ रही अस्थायी कर्मचारियों की मांग को पूरा करने का दावा किया गया.

दिल्ली नगर निगम का फैसला

कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि 41 अस्थायी सफाई कर्मचारियों को स्थायी होने का नियुक्ति पत्र दिया गया, जबकि 109 दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी के नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए. हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि सफाई कर्मचारी अपने परिश्रम और समर्पण से शहर की स्वच्छता और नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

उन्होंने यह भी बताया कि अगले एक वर्ष के भीतर चरणबद्ध तरीके से करीब 9345 कर्मचारियों को नियमित करने की योजना है. साथ ही, अप्रैल 2025 से अब तक 791 मृत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया जा चुका है.

प्रक्रिया आगे भी जारी

महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी और अधिक अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा. एमसीडी डेम्स कमेटी के चेयरमैन संदीप कपूर ने कहा कि सफाई कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में दिल्ली को स्वच्छ बनाए रखते हैं और नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं. भाजपा और नगर निगम का लक्ष्य सफाई कर्मियों को सम्मान और स्थायित्व देना है. वहीं, कर्मचारियों के बीच लंबे समय से नियमितीकरण को लेकर असंतोष और मांग बनी हुई थी. कई बार उन्होंने मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किए थे.

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply