You are currently viewing हरियाणा रोडवेज की नई सौगात, सोनीपत- गोहाना रूट पर दौड़ने लगी ई- बसें; देखें किराया

हरियाणा रोडवेज की नई सौगात, सोनीपत- गोहाना रूट पर दौड़ने लगी ई- बसें; देखें किराया

सोनीपत | हरियाणा में सोनीपत जिले के यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आया है. दरअसल, रोडवेज ने कुंडली रूट के बाद अब गोहाना रूट पर भी ई- बस सेवा शुरू कर दी है. नई सेवा के शुरू होने से यात्रियों को गर्मी के मौसम में AC बसों में सफर करने की सुविधा मिलेगी. शुरुआती चरण में इस रूट पर 2 ई- बसों का संचालन किया जा रहा है. दोनों बसें सुबह के समय सोनीपत से रवाना होंगी और निर्धारित समय पर गोहाना से वापस लौटेंगी.

Haryana Roadways AC Bus

रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि यदि यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो भविष्य में ई-बसों के फेरों में भी बढ़ोतरी की जा सकती है. सोनीपत से गोहाना तक साधारण बस का किराया 45 रुपये है जबकि नई AC ई- बस में सफर करने के लिए 70 रुपये देने होंगे.

छात्राओं के मान्य पास स्वीकार

निर्धारित समय के अनुसार, ई- बसें सुबह 6:30 बजे और 7:30 बजे सोनीपत बस अड्डे से रवाना होंगी. वहीं, गोहाना से वापसी का समय सुबह 8:30 बजे और 9:30 बजे तय किया गया है. इन बसों का सभी निर्धारित स्टॉपेज पर रुकना अनिवार्य रहेगा जिससे बीच में उतरने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिल सके. रोडवेज विभाग के अनुसार, इसका सबसे ज्यादा लाभ रोजाना आने- जाने वाले यात्रियों को मिलेगा. बसों में छात्राओं के मान्य पास स्वीकार किए जाएंगे जबकि अन्य यात्रियों को निर्धारित किराया देना होगा.

देखें किराया

रूट (Stops) किराया (रुपये में)
लघुसचिवालय 15
बड़वासनी 20
रतनगढ़ 30
बादशाहपुर माच्छरी 35
मोहाना 40
तिहाड़ मोड़ 45
बिधल 50
जौली-लाठ 55
दमकन खेड़ी 60
बड़ौता 65
गोहाना 70

गोहाना रूट पर ई- बस सेवा शुरू कर दी गई है. आने वाले समय में अन्य रूटों पर भी ऐसी बसें चलाई जाएंगी. फिलहाल, आने वाले परियोजनाओं पर फोकस किया जा रहा है, जल्द ही उन्हें भी धघरातल पर उतारा जाएगा- सुरेंद्र दुग्गल, एसएस, रोडवेज

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply