You are currently viewing खाटूश्याम भक्तों को बड़ी सौगात, रेवाड़ी से रींगस के लिए शुरू हुई नई ट्रेन

खाटूश्याम भक्तों को बड़ी सौगात, रेवाड़ी से रींगस के लिए शुरू हुई नई ट्रेन

रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी और आसपास के क्षेत्रों से खाटू श्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है. लंबे समय से जिस रेल सेवा का इंतजार किया जा रहा था, उसका संचालन शुरू हो गया है. केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से दिल्ली- रेवाड़ी- रींगस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है.

Train

नई रेल सेवा शुरू होने से रेवाड़ी, बावल और आसपास के हजारों श्रद्धालुओं को राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर तक पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी. अब श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए बार- बार साधन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे समय की बचत होने के साथ सफर भी पहले से आसान हो जाएगा.

रेवाड़ी से ट्रेन हुआ संचालित

कार्यक्रम के दौरान राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सरकार क्षेत्र में रेल और आधारभूत ढांचे के विकास पर लगातार काम कर रही है. यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि इस नई ट्रेन के शुरू होने से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसका लाभ उठा सकेंगे.

रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने रेलवे अधिकारियों से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्य की जानकारी भी ली. उन्होंने सुझाव दिया कि स्टेशन पर ऐसी कलाकृतियां और डिजाइन विकसित किए जाएं जो रेवाड़ी के इतिहास और पहचान को दर्शाएं.

इसकी भी ली जानकारी

उन्होंने कहा कि रेवाड़ी पीतल की नगरी होने के साथ हेमू विक्रमादित्य और अमर शहीद राव तुलाराम की धरती के रूप में भी प्रसिद्ध है. इसलिए स्टेशन पर इस ऐतिहासिक विरासत को दिखाने के प्रयास किए जाने चाहिए.

देखें शड्यूल

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संख्या 09725- 09726 रेवाड़ी- रींगस पैसेंजर ट्रेन का संचालन प्रतिदिन किया जाएगा. यह ट्रेन रेवाड़ी से सुबह 11:30 बजे रवाना होकर दोपहर 2:10 बजे रींगस पहुंचेगी. वहीं वापसी में ट्रेन रींगस से दोपहर 2:55 बजे चलेगी और शाम 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.
यह ट्रेन रेवाड़ी, अटेली, नीमकाथाना, कांवट, श्रीमाधोपुर और रींगस स्टेशनों के बीच संचालित होगी.

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply