You are currently viewing ‘गुरु मित्र ऐप’ से बदलेगा स्कूलों का सिस्टम, हरियाणा शिक्षा विभाग का फैसला

‘गुरु मित्र ऐप’ से बदलेगा स्कूलों का सिस्टम, हरियाणा शिक्षा विभाग का फैसला

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है. विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी सरकारी शिक्षकों के लिए ‘गुरु मित्र ऐप’ को डाउनलोड करना और उसका नियमित उपयोग करना अनिवार्य कर दिया है. इस मामसे में जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों और सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को तत्काल प्रभाव से निर्देश जारी किए गए हैं. सभी शिक्षक इस एआई आधारित ऐप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करें और इसे शिक्षण कार्यों में सक्रिय रूप से उपयोग करें.

Ladies Teacher

करना होगा नियमित इस्तेमाल

‘गुरु मित्र ऐप’ एक एआई आधारित शैक्षणिक सहायता मंच है जो शिक्षकों को पाठ योजना बनाने, शिक्षण सामग्री तैयार करने, मूल्यांकन कार्यों, कंटेंट निर्माण और कक्षा प्रबंधन में मदद करेगा. इससे शिक्षकों की कार्यक्षमता बढ़ेगी. साथ ही, डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी. इसका नियमित उपयोग अनिवार्य होगा. इसकी निगरानी की जिम्मेदारी स्कूल मुखियाओं को सौंपी गई है. शिक्षकों को ऐप के उपयोग में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए आवश्यक तकनीकी सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं.

पहले भी हो चुका है पहल

इस पहल से शिक्षण व्यवस्था अधिक आधुनिक और प्रभावी बनेगी. विभाग पहले भी ई- अधिगम, ऑनलाइन मूल्यांकन और डिजिटल कंटेंट जैसी कई योजनाएं लागू कर चुका है और अब एआई को सीधे शिक्षण प्रक्रिया से जोड़ा गया है.

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply