You are currently viewing PUCET- PG 2026 परीक्षा शेड्यूल जारी, 19 से 21 जून तक होगी परीक्षा

PUCET- PG 2026 परीक्षा शेड्यूल जारी, 19 से 21 जून तक होगी परीक्षा

चंडीगढ़ | राजधानी चंडीगढ़ में स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी ने पीयूसीईटी- पीजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अब बंद कर दी है. ऑनलाइन फॉर्म भरने, फीस जमा करने और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तारीख 9 जून निर्धारित थी. पीजी कोर्सों में दाखिला लेने के इच्छुक सभी छात्रों को समय पर अपनी औपचारिकताएं पूरी करनी आवश्यक थीं. एससी, एसटी, बीसी, पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ- साथ फीस में छूट का लाभ लेने वाले पीयू कर्मचारियों को 10 जून तक अपने आवश्यक दस्तावेज सीईटी सेल में जमा करने का अवसर दिया गया है. इसके बाद, किसी भी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा.

Job Student

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यह भी बताया कि 14 जून को एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किए जाएंगे. जिन अभ्यर्थी ने फीस जमा कर दी है लेकिन आवेदन फॉर्म पूरा नहीं किया है, उन्हें एक और मौका दिया गया है. ऐसे उम्मीदवार 500 रुपए लेट फीस देकर 15 जून तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इसके बाद, उनके एडमिट कार्ड और रोल नंबर 16 जून को सीईटी सेल द्वारा जारी किए जाएंगे.

डेटशीट जारी

पीयूसीईटी- पीजी 2026 की डेटशीट पहले ही जारी की जा चुकी है. प्रवेश परीक्षाएं 19, 20 और 21 जून को चंडीगढ़, लुधियाना, होशियारपुर और मुक्तसर स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी. परीक्षा पूरी तरह तय शेड्यूल के अनुसार ही कराई जाएगी.

19 जून को एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, एमटेक (इंस्ट्रूमेंटेशन), एमएससी न्यूक्लियर मेडिसिन, एमए इंग्लिश, एमकॉम (मास्टर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप एंड फैमिली बिजनेस), एमएससी इंस्ट्रूमेंटेशन, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एलएलएम, एमए जियोग्राफी, एमकॉम ऑनर्स, एमएससी एनवायरनमेंट साइंस, मास्टर इन पब्लिक हेल्थ, एमकॉम (बिजनेस इकोनॉमिक्स), एमएससी बायोफिजिक्स तथा एमएससी रिन्यूएबल एनर्जी एंड स्मार्ट मैटेरियल्स की परीक्षा होगी.

टाइम पर पहुंचे सेंटर

20 जून को मास्टर्स इन डिजास्टर मैनेजमेंट, एमकॉम (बिजनेस इनोवेशन), एमएससी स्टेम सेल एंड टिश्यू इंजीनियरिंग, एमसीए, एमए इकोनॉमिक्स, एमएससी फिजिक्स (इलेक्ट्रॉनिक्स स्पेशलाइजेशन), मेडिकल फिजिक्स, बॉटनी, मास्टर्स इन हिस्ट्री, बायोकैमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, ह्यूमन जीनोमिक्स, एमए सोशल वर्क, एग्जीक्यूटिव एमबीए, एग्जीक्यूटिव स्टैटिस्टिक्स और एमएससी फॉरेंसिक साइंस की परीक्षा आयोजित की जाएगी.

21 जून को एमए जियो- इन्फॉर्मेटिक्स, एमएससी कंप्यूटर साइंस (डेटा साइंस), एमएससी जूलॉजी, माइक्रोबियल बायोलॉजी, जियोलॉजी, केमिस्ट्री, मैथेमैटिक्स, एमपीए, बीपीएड और एमएससी सिस्टम बायोलॉजी एंड बायोइन्फॉर्मेटिक्स/ बायोइन्फॉर्मेटिक्स कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा होगी.

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply