You are currently viewing हरियाणा में NEET 2026 को लेकर बड़ी बैठक आज, सुरक्षा से लेकर पेपर वितरण तक होगी समीक्षा

हरियाणा में NEET 2026 को लेकर बड़ी बैठक आज, सुरक्षा से लेकर पेपर वितरण तक होगी समीक्षा

चंडीगढ़ | NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर हरियाणा सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं. आज मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के डीसी, एडीसी, एसपी और जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) के साथ अहम बैठक करेंगे. नीट पेपर रद्द होने के बाद पुनर्परीक्षा की तैयारियों को लेकर यह पहली बड़ी समीक्षा बैठक मानी जा रही है.

Neet mEDICAL

बैठक में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, पेपर और आंसर शीट की सुरक्षित ढुलाई, समय पर वितरण और परीक्षा संचालन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. सुबह 11 बजे निर्धारित इस वीसी में परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए जाएंगे.

परीक्षा व्यवस्था में बदलाव

जानकारी के अनुसार, इस बार परीक्षा व्यवस्था में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं. शिक्षा विभाग ने सभी परीक्षा केंद्रों से व्यवस्थाओं का पूरा ब्यौरा मांगा है और यह जानकारी जुटाई जा रही है कि वहां पर्याप्त संसाधन और प्रबंधन उपलब्ध हैं या नहीं. साथ ही, विशेष टीमें बनाकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी कराया जाएगा. वीसी के बाद यह स्पष्ट होगा कि परीक्षा संचालन को लेकर कौन-कौन से नए फैसले लिए गए हैं और किस तरह की नई योजना लागू की जाएगी.

युवाओं में नाराजगी

नीट पेपर रद्द होने के बाद युवाओं में नाराजगी भी देखने को मिली है. सिरसा में यूथ कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया था. पिछले सप्ताह सिरसा में एडीसी अर्पित संगल ने भी पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए परीक्षा केंद्रों पर बेहतर वेंटिलेशन, स्वच्छ वातावरण और अभ्यर्थियों के लिए आरामदायक बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे. सिटी को- ऑर्डिनेटर एवं पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नंबर- 1, वायुसेना स्टेशन सिरसा के प्राचार्य प्रदीप सिंह के अनुसार, जिले में 2,526 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन एवं पेपर मोड में आयोजित होगी.

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply