You are currently viewing फरीदाबाद में मेट्रो बनी पहली पसंद, पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतों का असर

फरीदाबाद में मेट्रो बनी पहली पसंद, पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतों का असर

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद में पेट्रोल और डीजल के दामों में 4 बार हुई बढ़ोतरी का असर आम लोगों की जेब पर पड़ा है. दरअसल, रोजाना आने- जाने वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए अब सफर का खर्च बढ़ गया है जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग मेट्रो से ट्रैवल कर रहे हैं. शहर से बाहर काम करने वाले कई यात्रियों ने ईंधन खर्च कम करने के लिए मेट्रो यात्रा को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है. इसका असर मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग पर साफ देखा जा रहा है.

Metro

पिछले लगभग 20 दिनों में पार्किंग स्थलों पर वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कार्यदिवसों में पार्किंग स्थलों पर पहले की तुलना में 50 से 100 से अधिक वाहन रोजाना अतिरिक्त खड़े हो रहे हैं.

यात्रियों को करना पड़ रहा इंतजार

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) मेट्रो स्टेशन से कश्मीरी गेट तक चलने वाली वायलेट लाइन सेवाओं को भी मजबूत किया गया है. इस रूट पर 2 नई मेट्रो ट्रेनें जोड़ी गई हैं और 6 अतिरिक्त फेरे भी शुरू किए गए हैं. इससे पीक आवर में भीड़ कम होने के साथ यात्रियों को इंतजार भी कम करना पड़ रहा है. फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से रोजाना हजारों लोग दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में नौकरी, व्यापार और शिक्षा के लिए यात्रा करते हैं.

अधिक सुविधाजनक ऑप्शन

वायलेट लाइन मेट्रो इस पूरे क्षेत्र को दिल्ली और एनसीआर से जोड़ने का प्रमुख साधन है. ईंधन की बढ़ती कीमतों के चलते जो लोग पहले निजी वाहनों का इस्तेमाल करते थे वे अब कम खर्च और अधिक सुविधाजनक ऑप्शन के रूप में मेट्रो को प्राथमिकता दे रहे हैं.

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply