You are currently viewing दिल्ली में घर खरीदने का सुनहरा मौका, DDA स्कीम की आखिरी तारीख बढ़ी

दिल्ली में घर खरीदने का सुनहरा मौका, DDA स्कीम की आखिरी तारीख बढ़ी

नई दिल्ली | घर खरीदने का सपना देखने वाले लोगों के लिए बहुत अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की चर्चित कर्मयोगी आवास योजना (DDA Karmayogi Awaas Yojana) के तहत फ्लैट बुकिंग की डेडलाइन बढ़ा दी गई है. अब इच्छुक लोग 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं. इस योजना में नरेला के पॉकेट- 6, 9 और 13 व ए1- ए4 सेक्टर में फ्लैट विकसित किए गए हैं.

FlatsFlats

इस स्कीम के तहत, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फ्लैट की कीमत पर 25 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. डीडीए इन फ्लैट्स को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर बेच रहा है जिससे जल्दी आवेदन करने वालों को प्राथमिकता मिल रही है.

जानें कीमत

योजना में कुल 424 वन बीएचके फ्लैट शामिल हैं जिनका साइज 61.27 वर्गमीटर है और शुरुआती कीमत 33.63 लाख रुपये रखी गई है. इसके अलावा, 776 टू बीएचके फ्लैट भी उपलब्ध हैं जिनका एरिया 126 वर्गमीटर है और कीमत 75.55 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं, 352 थ्री बीएचके फ्लैट भी इस योजना का हिस्सा हैं जिनका क्षेत्रफल 164.54 वर्गमीटर है और इनकी शुरुआती कीमत 106.79 लाख रुपये है.

ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. इच्छुक लोग डीडीए के पोर्टल https://eservices.dda.org.in पर जाकर ‘कर्मयोगी आवास योजना’ के लिंक पर क्लिक कर सकते हैं. इसके बाद, रजिस्ट्रेशन कर आवेदन फॉर्म भरना होगा और निर्धारित बुकिंग राशि जमा करनी होगी. साथ ही, डीडीए ने पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित ‘डीडीए टावरिंग हाइट्स’ स्कीम के लिए भी फ्लैट बुकिंग की डेडलाइन बढ़ाकर 30 जून कर दी है. इससे अब दोनों योजनाओं में आवेदन करने के लिए लोगों को अतिरिक्त समय मिल गया है.

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply