You are currently viewing दिल्ली- NCR में बढ़ेगी गर्मी, 43°C तक पहुंचा तापमान; अगले 2 दिन झुलसाएगी तेज धूप

दिल्ली- NCR में बढ़ेगी गर्मी, 43°C तक पहुंचा तापमान; अगले 2 दिन झुलसाएगी तेज धूप

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली- NCR में एक बार फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. साफ आसमान और तेज धूप के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. दिन के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है और लोगों को राहत के लिए AC और कूलर का सहारा लेना पड़ रहा है. मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों तक तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना रहेगा. तापमान में भी बढ़ोतरी का दौर जारी रहने की संभावना है.

Sun Garmi Heat Nautappa

11 और 12 जून को मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है. इन दिनों हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश लंबे समय तक राहत नहीं मिलने वाली है.

दिल्ली में गर्मी का कहर

नोएडा समेत पूरे NCR में इस सप्ताह अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच सकता है. दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम होने लगी है और अधिकांश लोग शाम के समय ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. मौसम विभाग ने अगले सप्ताह हीटवेव जैसी परिस्थितियां बनने की भी संभावना जताई है. लोगों को अब मानसून का इंतजार है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली- एनसीआर में 27 जून के बाद मानसून की दस्तक हो सकती है. मानसून आने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज होगी और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि, बारिश के साथ उमस बढ़ने की संभावना भी बनी रहेगी.

लोगों को दी सलाह

वायु गुणवत्ता की बात करें तो सोमवार सुबह दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 161 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में आता है. एनसीआर के अधिकांश शहरों में भी हवा की गुणवत्ता संतोषजनक से मध्यम श्रेणी के बीच बनी हुई है. फिलहाल, वायु गुणवत्ता में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है. इसके अलावा, मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है.

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply