You are currently viewing हरियाणा में आज शाम बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी- बारिश का अलर्ट

हरियाणा में आज शाम बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी- बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ | आज शाम हरियाणा के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. जी हां, मौसम विभाग के अनुसार सिरसा, हिसार, हांसी, भिवानी और महेंद्रगढ़ में घने बादल छाने, तेज गरज- चमक, आंधी और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके लिए पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया गया है. जरूरत पड़ने पर ही घरों से मिलकले की सलाह दी गई है. बच्चों को खेलने के लिए बाहर न भेजें. बिजली वाली जगहों से दूर रहें.

barish

गरज- चमक के साथ बारिश

हरियाणा के साथ लगते राजस्थान के हनुमानगढ़, झुंझुनू, कोटपुतली, खैरथल, तिजारा और डीग में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है. वहीं, पंजाब के मुक्तसर, बठिंडा और आसपास के क्षेत्रों में भी तेज हवाओं और गरज- चमक के साथ बारिश हो सकती है.

हरियाणा मौसम अपडेट

मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका है. ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है. किसानों और आम नागरिकों से भी मौसम की लेटेस्ट जानकारी पर नजर बनाए रखने को कहा गया है. आवश्यक सावधानी बरतने की भी अपील की गई है.

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply