You are currently viewing NDA सरकार के 12 साल पूरे, दिल्ली में PM मोदी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री परिषद की अहम बैठक

NDA सरकार के 12 साल पूरे, दिल्ली में PM मोदी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री परिषद की अहम बैठक

नई दिल्ली | राजधानी में आज NDA सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी. इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी समेत एनडीए शासित सभी राज्यों के सीएम शामिल होंगे. बता दें कि बैठक में केंद्र और राज्यों के बीच चल रही विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी. हरियाणा में केंद्र सरकार की लोक- कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति पर भी चर्चा होने की संभावना है. प्रधानमंत्री राज्यों से इन योजनाओं की जमीनी प्रगति की जानकारी ले सकते हैं.

CM Nayab Singh Saini PM Modi

सूत्रों के अनुसार, बैठक में उन राज्यों की राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा हो सकती है जहां अगले साल चुनाव होने हैं. इसके साथ ही, संगठनात्मक रणनीतियों और जमीनी फीडबैक पर भी विचार किया जाएगा.

राष्ट्रपति भवन में होगा आयोजित

इसी बीच नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक भी 11 जून सुबह 9 बजे राष्ट्रपति भवन के कल्चर सेंटर में आयोजित होगी. इस बैठक की अध्यक्षता भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे जिसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल शामिल होंगे. इस बार बैठक का मुख्य फोकस विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को धरातल पर उतारना रहेगा.

रोडमैप करेंगे प्रस्तुत

सीएम सैनी हरियाणा का विकास रोडमैप प्रस्तुत करेंगे. वे कृषि सुधार, जल संरक्षण, औद्योगिक निवेश, बुनियादी ढांचे और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर केंद्र से अधिक सहयोग की मांग कर सकते हैं. इसके अलावा, SYL नहर और चंडीगढ़ जैसे अंतर- राज्यीय मुद्दे भी उठाए जाने की संभावना है. 2 दिन के व्यस्त कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार सुबह 10 बजे दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे.

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply