You are currently viewing पानीपत में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

पानीपत में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

पानीपत | शहर के लोगों को जल्द ट्रैफिक जाम से राहत मिल सकती है. जी हां, जीटी रोड पर शहर के एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनने वाली स्लिप रोड की योजना में एक बार फिर बदलाव किया गया है. अब यह सड़क सुखदेव नगर के सामने से शुरू होकर गुरुद्वारा पहली पातशाही तक बनाई जाएगी. पहले इसे मॉडल संस्कृति स्कूल के सामने बने यू- टर्न से शुरू करने का प्रस्ताव था.

Elevated Road

नई योजना के तहत, करीब 18 फीट चौड़ी और लगभग 360 मीटर लंबी स्लिप रोड का निर्माण किया जाएगा. इस परियोजना पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से करीब 1.50 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है.

विधायक ने कही यह बात

शहरी विधायक प्रमोद विज और मेयर कोमल सैनी ने नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज, तकनीकी अधिकारियों और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर की यातायात व्यवस्था और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. बैठक में लालबत्ती चौक पर लगने वाले जाम को कम करने के लिए वैकल्पिक मार्ग विकसित करने पर भी विचार किया गया.

यह लोग रहे मौजूद

विधायक प्रमोद विज ने कहा कि सुखदेव नगर से गुरुद्वारा पहली पातशाही तक एलिवेटेड हाईवे के नीचे नया मार्ग बनने से वाहनों की आवाजाही आसान होगी और शहर की जाम की समस्या में काफी राहत मिलेगी. परियोजना की विस्तृत रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है. आगे की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी. बैठक में कार्यकारी अभियंता गोपाल कलावत, सहायक अभियंता दीपक राणा, कनिष्ठ अभियंता जतिन सहित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और नगर निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे.

इनपर भी हुई चर्चा

बैठक में कच्चा कैंप स्थित आईटीआई परिसर को विकसित करने पर भी चर्चा हुई. प्रस्ताव के तहत यहां कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास, श्रमिक छात्रावास, वृद्धाश्रम, अनाथालय और आधुनिक पार्क विकसित करने की योजना पर विचार किया गया. ड्रेन नंबर- 1 से अतिक्रमण हटाकर आधुनिक सड़क और पुलिया निर्माण, सेक्टर- 25 ट्रांसपोर्ट नगर में बड़ी पार्किंग सुविधा तथा कृष्णपुरा क्षेत्र में आधुनिक लाइब्रेरी विकसित करने के प्रस्तावों पर भी सहमति बनी. प्रस्तावित लाइब्रेरी में वाई- फाई, डिजिटल संसाधन और प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध कराने की भी योजना बनाई गई है.

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply