You are currently viewing लुधियाना में CM सैनी का दौरा, बच्चों से मिले और जताया स्नेह; राशन वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल

लुधियाना में CM सैनी का दौरा, बच्चों से मिले और जताया स्नेह; राशन वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लुधियाना दौरे पर पहुंचे जहां सुभानी बिल्डिंग चौक स्थित प्रसिद्ध श्री ज्ञान स्थल मंदिर में उनका भव्य स्वागत किया गया. इससे पहले भी वह 7 जून को शहर आए थे. मंदिर पहुंचने पर स्थानीय लोगों और मंदिर प्रबंधन ने फूल- मालाओं के साथ उनका जोरदार अभिवादन किया. CM यहां 346वें मासिक विधवा राशन वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. श्री ज्ञान स्थल मंदिर पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है.

CM Nayab Singh Saini 1

इसी कड़ी में आज 346वें मासिक विधवा राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. CM नायब सिंह सैनी ने मंच से इस पहल की खुलकर सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया. उन्होंने अपने हाथों से जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरित किया और सेवा कार्यों में लगे लोगों की प्रशंसा की.

मदद करने की अपील

सीएम ने अपने संबोधन में समाज के सक्षम और संपन्न वर्ग से भी आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की. उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं और जरूरतमंद परिवारों को बड़ा सहारा देते हैं. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का एक अलग और सहज अंदाज भी देखने को मिला. भारी सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी प्रोटोकॉल के बावजूद उन्होंने वहां मौजूद बच्चों से आत्मीय मुलाकात की. बच्चों के बीच पहुंचकर उन्होंने उनके सिर पर हाथ फेरा और उनसे बातचीत भी की जिससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी खुशी जाहिर की.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मंदिर परिसर में कार्यक्रम लगातार जारी है और मंच से सेवा कार्यों की रूपरेखा शेयर की जा रही है. आयोजन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. शहर के कई गणमान्य लोग, स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी इस भव्य आयोजन में मौजूद हैं. पूरे कार्यक्रम का माहौल सामाजिक सेवा और जनसहभागिता की भावना से सराबोर नजर आया.

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply