You are currently viewing HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने महिला पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के लिए 25 गुना उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्ट जारी कर दी है. आयोग की ओर से PMT का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. यह परीक्षण 8 जून से 13 जून 2026 तक अलग-अलग बैचों में आयोजित किया जाएगा. इस दौरान सभी अभ्यर्थियों को अपने निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा.

Police

प्रत्येक शिफ्ट के लिए “नो एंट्री” का समय तय किया गया है. इसके बाद, किसी भी उम्मीदवार को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. इसलिए अभ्यर्थियों को समय का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है.

माप किए गए तय

महिला पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड भी तय किए गए हैं. सामान्य वर्ग (GC) की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 158 सेंटीमीटर रखी गई है जबकि SC, BC और EWS श्रेणी की उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 156 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है. महिला अभ्यर्थियों के लिए सीने की माप का कोई प्रावधान नहीं है. हालांकि उम्मीदवार का वजन उसकी ऊंचाई और BMI के अनुसार संतुलित होना चाहिए. आयोग का कहना है कि सभी मापदंडों की जांच निर्धारित नियमों के तहत की जाएगी.

बारकोड स्कैनिंग की होगी व्यवस्था

भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह सही और आसान बनाने के लिए PMT कंप्यूटर के जरिए कराया जाएगा. उम्मीदवारों की ऊंचाई और अन्य माप तुरंत डिजिटल स्क्रीन पर दिखाई देंगे जिससे किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना नहीं रहेगी. इसके अलावा, हर अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी. बारकोड स्कैनिंग और ऑन- साइट वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी रहेगी ताकि भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष रहे.

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply