You are currently viewing HSSC भर्ती प्रक्रिया में बड़ा सुधार, अब इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग से होगी निगरानी

HSSC भर्ती प्रक्रिया में बड़ा सुधार, अब इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग से होगी निगरानी

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की शारीरिक पात्रता परीक्षा (PST) में इस बार तकनीक का व्यापक इस्तेमाल किया जा रहा है. आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि PST के दौरान प्रत्येक अभ्यर्थी का प्रदर्शन रियल- टाइम में स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा जिससे पूरी चयन प्रक्रिया भरोसेमंद बन सकेगी. आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों की टाइमिंग इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली के जरिए रिकॉर्ड की जाएगी. जैसे ही कोई अभ्यर्थी रेस पूरी करेगा, उसका समय तुरंत स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.

HSSC PanchkulaHSSC Panchkula

नहीं रहेगी भ्रम की स्थिति

इससे उम्मीदवार अपने प्रदर्शन की तुरंत पुष्टि कर सकेंगे और परिणाम को लेकर किसी भी तरह की आशंका या भ्रम की स्थिति नहीं रहेगी. HSSC ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए तकनीक आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया गया है. इस व्यवस्था से मानवीय हस्तक्षेप की संभावना काफी कम होगी और सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर सुनिश्चित किया जा सकेगा.

युवाओं को होगा भरोसा

चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पर युवाओं का पूरा भरोसा हो. उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में योग्यता की जीत आयोग की प्राथमिकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि रियल-टाइम डिस्प्ले सिस्टम से भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और अधिक मजबूत होगी. साथ ही, उम्मीदवारों का विश्वास भी चयन प्रक्रिया पर बढ़ेगा.

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply