You are currently viewing कोर्ट तक पहुंचा सपना चौधरी और वीर साहू का रिश्ता, विवाद बढ़ा

कोर्ट तक पहुंचा सपना चौधरी और वीर साहू का रिश्ता, विवाद बढ़ा

रोहतक | ‘बिग बॉस’ फेम और मशहूर हरियाणवी डांसर- सिंगर सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू के बीच चल रहा विवाद अब कोर्ट तक पहुंच गया है. इसी के साथ दोनों की दोस्ती, प्यार और शादी का करीब दस साल लंबा सफर अब अलगाव के मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है. हालांकि, दोनों के बीच दूरी काफी लंबे समय से सोशल मीडिया पर भी नजर आ रही थी. साल 2023 के बाद दोनों ने एक- दूसरे के साथ कोई फोटो या वीडियो शेयर नहीं किया है. इंस्टाग्राम पर भी दोनों एक- दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं.

Sapna Chaudhary Veer Sahu

हाल ही में दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में पति के खिलाफ केस की सुनवाई के बाद सपना चौधरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “कुछ तो लोग कहेंगे, वरना बेचारे जिंदा कैसे रहेंगे. उनका काम है कहना, यू जस्ट बिकम बहरा एंड मेंटेन ऑन योर चेहरा.” इसके साथ उन्होंने मोर और स्टार की इमोजी भी शेयर की.

ऐसे हुई थी मुलाकात

इसके करीब 1 घंटे बाद वीर साहू ने भी एक रील पोस्ट की, जिसमें लिखा था, “अच्छी सूरत को संवरने की जरूरत क्या है, सादगी में भी कयामत की अदा होती है.” इन दोनों पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तरह- तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं और लोग लगातार यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि इस मशहूर कपल के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ. जानकारी के अनुसार, दोनों की पहली मुलाकात 2016 में हिसार जिले की लाडवा गोशाला में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी. शुरुआती मुलाकातों में दोनों की सोच और व्यवहार अलग था लेकिन समय के साथ बातचीत बढ़ी और रिश्ता आगे बढ़ता गया. धीरे- धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई.

लाइफस्टाइल बनी बड़ी वजह

करीब 4 साल तक एक- दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने जनवरी 2020 में कोर्ट मैरिज की थी. उस समय पारिवारिक कारणों से शादी को सार्वजनिक नहीं किया गया था. बाद में 2020 में बेटे के जन्म के बाद शादी की जानकारी सामने आई. 2024 में उनके दूसरे बेटे का जन्म भी हुआ. करीबी सूत्रों के अनुसार, शादी के बाद भी दोनों के बीच जीवनशैली और सोच को लेकर मतभेद बने रहे. एक ओर वीर साहू गांव और फार्म हाउस पर सादा जीवन पसंद करते हैं, वहीं सपना चौधरी ग्लैमर और सार्वजनिक कार्यक्रमों से जुड़ी रहती हैं. यही अंतर धीरे- धीरे रिश्ते में दूरी की वजह बनता गया.

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply