You are currently viewing हरियाणा महिला आयोग अध्यक्ष रेणु भाटिया अपने बयान पर कायम, इस्तीफे की मांग तेज

हरियाणा महिला आयोग अध्यक्ष रेणु भाटिया अपने बयान पर कायम, इस्तीफे की मांग तेज

पंचकूला | राज्य के पंचकूला में हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने अपने विवादित बयान को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन चल रहा है. इसी बीच उन्होंने यह संकेत दे दिया है कि वह माफी नहीं मांगेंगी. उन्होंने कहा कि बेटियों की अस्मत और सुरक्षा के लिए यदि किसी पद की कुर्बानी भी देनी पड़े तो यह उनके लिए बड़ी बात नहीं है.

Renu Bhatiya

रेणु भाटिया के बयान के विरोध में प्रदेशभर का नर्सिंग स्टाफ आंदोलन कर रहा है और उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है. इस बीच उन्होंने आंदोलन कर रहे कर्मचारियों से भी सवाल पूछते हुए कहा कि उन्हें अपनी ड्यूटी में हुई कथित लापरवाही पर भी जवाब देना चाहिए क्योंकि इसी लापरवाही के कारण एक बेटी के साथ दुष्कर्म जैसी गंभीर घटना हुई.

नहीं देंगी इस्तीफा

उन्होंने कहा कि महिला आयोग पीड़िता को न्याय दिलाना चाहती है. इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जानी चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी और ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है. आगे रेणु भाटिया ने कहा कि उनका बयान किसी वर्ग को आहत करने के लिए नहीं था. उन्होंने दोहराया कि वह अपने बयान पर माफी नहीं मांगेंगी.

प्रदर्शन जारी

दूसरी ओर, उनके बयान को लेकर प्रदेश के अलग- अलग हिस्सों में नर्सिंग कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. प्रदर्शनकारी उनके बयान को वापस लेने और इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं. फिलहाल, मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. अब देखना यह होगा कि आगे इसपर क्या फैसला लिया जाएगा.

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.

Source link

Leave a Reply